तांबे के बर्तन में पानी पीने के स्वास्थ्य लाभ !/ (Health benefits of drinking water from Copper vessel) सुनने और पढ़ने में तो लगता है के सिर्फ ताम्बे के बर्तन में पानी पीने से कैसे health benefits मिल सकते है, लेकिन जब तक आप खुद इसका उपयोग नहीं करते आपके लिए इसके फायदे समझना मुश्किल होता है| मैं काफी दिनों से तांबे के बरतन में रखा पानी उपयोग में ले रही हूँ, और मैंने इसके फायदे महसूस किये हैं, और वही आप सब के साथ शेयर कर रही हूँ | अगर आपके पास तांबे का बरतन है तो please आप इसमें पानी रखकर, इसका उपयोग करके देखिये। तांबे के बर्तन में संग्रहित पानी को ताम्र जल के नाम से जाना जाता है। तांबे के लोटे, जग या गिलास में कम से कम 8 घंटे रखा हुआ पानी लाभदायक होता है। आयुर्वेद में कहा गया है कि तांबे के बर्तन में पानी पीने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। इस पानी के सेवन से शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। तांबे के बर्तन में रखे हुए पानी को पीने से शरीर में उपस्थित कई बीमारियां आसानी से खत्म हो जाती हैं।अगर हम तांबे के बर...