तांबे के बर्तन में पानी पीने के स्वास्थ्य लाभ !/ (Health benefits of drinking water from Copper vessel)
सुनने और पढ़ने में तो लगता है के सिर्फ ताम्बे के बर्तन में पानी पीने से कैसे health benefits मिल सकते है, लेकिन जब तक आप खुद इसका उपयोग नहीं करते आपके लिए इसके फायदे समझना मुश्किल होता है| मैं काफी दिनों से तांबे के बरतन में रखा पानी उपयोग में ले रही हूँ, और मैंने इसके फायदे महसूस किये हैं, और वही आप सब के साथ शेयर कर रही हूँ | अगर आपके पास तांबे का बरतन है तो please आप इसमें पानी रखकर, इसका उपयोग करके देखिये।
आयुर्वेद में कहा गया है कि तांबे के बर्तन में पानी पीने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। इस पानी के सेवन से शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। तांबे के बर्तन में रखे हुए पानी को पीने से शरीर में उपस्थित कई बीमारियां आसानी से खत्म हो जाती हैं।अगर हम तांबे के बर्तन में पानी को रख कर पिएं तो हमें आसानी से बहुत सी बीमारियों से आराम मिल सकता है | चलिए आज हम और आप तांबे के बर्तन में रखे हुए जल के स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानते हैं।
1.पाचन क्रिया बेहतर बनाने के लिए भी तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीने की सलाह दी जाती है। एसिडिटी या गैस या पेट की कोई दूसरी समस्या होने पर तांबे के बर्तन का पानी अमृत की तरह काम करता है। आयुर्वेद के अनुसार, अगर आप अपने शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालना चाहते हैं तो तांबे के बर्तन में कम से कम 8 घंटे रखा हुआ जल पिएं। इससे राहत मिलेगी और पाचन की समस्याएं भी दूर होंगी।2.अगर आप नियमित रूप से तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीते हैं तो इससे त्वचा पर चमक आती है। यह पानी त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने का काम करता है।स्किन पर सबसे अधिक प्रभाव आपकी दिनचर्या और खानपान का पड़ता है। इसलिए अगर आप अपनी स्किन को हेल्दी बनाना चाहते हैं तो तांबे के बर्तन में रातभर पानी रखें और सुबह उस पानी को पी लें। नियमित रूप से इस नुस्खे को अपनाने से स्किन Glowing और Healthy लगने लगेगी।
3. वजन घटाने में मदद करता है| कम उम्र में वजन बढ़ना आजकल एक कॉमन प्रॉब्लम है। अगर कोई भी व्यक्ति वजन घटाना चाहता है तो excersise के साथ ही उसे तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीना चाहिए। इस पानी को पीने से बॉडी का एक्स्ट्रा फैट कम हो जाता है। शरीर में कोई कमी या कमजोरी भी नहीं आती है।
4. तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से थॉयरायड ग्रंथि की कार्यप्रणाली नियंत्रित रहती है। आज के समय में जबकि थॉयरायड की अनियमितता से ज्यादातर लोग परेशान हैं, तांबे के बर्तन में पानी पीना बचाव का एक बेहतर विकल्प है| थायराइड एक्सपर्ट मानते है कि कॉपर के स्पर्श वाला पानी शरीर में थायरेक्सीन हार्मोन को बैलेंस कर देता है। यह इस ग्रंथि की कार्यप्रणाली को भी नियंत्रित करता है। तांबे के बर्तन में रखे पानी को पीने से रोग नियंत्रित हो जाता है।
5. दिल के रोग और तनाव से ग्रसित लोगों की संख्या तेजी बढ़ती जा रही है। यदि आपके साथ भी ये परेशानी है तो तो तांबे के जग में रात को पानी रख दें। सुबह उठकर इसे पी लें। तांबे के बर्तन में रखे हुए जल को पीने से पूरे शरीर में रक्त का संचार बेहतरीन रहता है। कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है और दिल की बीमारियां दूर रहती हैं।
6. तांबे के बर्तन में रखा हुआ जल वात, पित्त और कफ की शिकायत को दूर करता है। इस प्रकार के जल में anti -oxident भी होते हैं, जो इस रोग से लड़ने की शक्ति प्रदान करते हैं।
7. अगर आपको जोड़ों के दर्द और सूजन की तकलीफ है तो तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इससे गठिया की समस्या में भी आराम मिलता है।
उम्मीद है के आपको मेरी ये पोस्ट पसंद आयी होगी | अगर आयी है तो सब्सक्राइब करे और इसे सबके साथ शेयर करें |
स्वस्थ रहिये, मस्त रहिये और मुस्कुराते रहिये| 💕💕
Comments
Post a Comment